बिल्कुल मेरे पास हवा में | bilkul mere paas hawaa me |

kavyapanthika






"चहलकदमियाँ झिलमिलाती हैं
सुर्ख रंगों में ऐसे बलखाती हैं,
जैसे बदले तू लिबास  हवा में
बिल्कुल मेरे पास हवा में. "

उड़ती है इक आस  हवा में
बेहद है तेरी प्यास हवा में,
तेरे अक्स की सरगर्मी से
कुछ तो है बड़ा खास हवा में.


लूट मचाई थी नैनों ने 
दिल पे  कंगाली छाई थी,
फटेहाल दीवानेपन का 
दर्देबयाँ  एहसास हवा में. 


उलझे हुए सारे शिकवे 
गिले जो पेंचिदे खालिस, 
गलतफहमियों की पोशाकें
छोड़ चले बदहवास हवा में.


हर लम्हे  पर तू वाबस्ता 
तयशुदा तेरी दिलदारी ,
इश्कपरस्ती  के  आलम से 
करे फना बिंदास हवा में. 


उड़ती है इक आस  हवा में
बेहद है तेरी प्यास हवा में,


------------------------------
जय हिन्द 

Kavita (kavya) is a poem or poetry. Hindi Kavita means Hindi Poem. kavyapanthika provides the best poems in Hindi, best Kavita in Hindi, The poetry of kavyapanthika is unique in feelings. Here words speak, arrangement of words knock the heart and soul. Best Hindi Kavita creat musical wave in our mind.

Post a Comment

0 Comments